बड़ी खबरेनेपालबिहार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा कमांडेंट श्री गोविंद सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण मे वाहिनी मुख्यालय जयनगर एवं अधीनस्थ सीमा चौकियों में पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
IMG 20241021 WA0012 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवसकमांडेंट के द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 1959 मे भारत चीन सीमा की रक्षा करते हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 10 बहादुर जवानो ने हॉट स्प्रिंग लदाख में शहादत दी थी उनकी तथा राष्ट्र सेवा मे पुलिस बलों के शहीद हुए जवानो की याद मे पुलिस शहीद स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। हमारे बहादुर जवानो ने देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत को राष्ट्र सदा याद रखेगा। जवान देश सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहता है जब भी जरूरत होती है वह अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटता है ऐसे शहीद जवानों के बलिदान व सेवा को नमन किया और उनके परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया । श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट के द्वारा गत वर्ष 01/09/2023 से 31/08/2024 के बीच शहीद हुए सशस्त्र सीमा बल के 2 शहीदों के नाम पढ़ कर याद किया गया। अंत में इस मौके पर शहीदों की याद में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और वाहिनी परिसर जयनगर में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी ।