किसानों एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को एनडीए सरकार सहायता कर रही है : अरविन्द सिंह (भाजपा)
पटना/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जनहितैषी एनडीए सरकार किसानों के कल्याण हेतु मा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के अंतर्गत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹20,000 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की हैं। बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसानों के खाते में 1552 करोड़ भेजे गए हैं। जिसके तहत इस सौगात से किसानों को महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता मिलेगी। एनडीए सरकार अपने जनता जनार्दन के हित के लिए निरंतर कटिबंध हैं और उनके उत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता में एनडीए सरकार पूर्ण रूप से तत्पर है और इसी कड़ी में बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रथम चरण और द्वितीय चरण के बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसम्भव सहायता प्रदान करने एवं उनके जीवन को व्यवस्थित करने में एनडीए सरकार जुटी हुई है। और वहीं बिहार भाजपा भी निरंतर राहत सामग्री और भोजन बाढ़ पीड़ितों को बीच मुहैया करा रही हैं।
बाढ़ पीड़ित परिवारों को एनडीए सरकार आर्थिक सहायता पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है जिसके तहत प्रथम चरण के बाढ़ पीड़ितों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि भेजी गई हैं जिसमें प्रत्येक परिवार को सात हजार रुपए दिए गए हैं। 4.39 लाख परिवारों को आनुग्रहिक राशि भेजी गई हैं।
आगे भी द्वितीय चरण के बाढ़ पीड़ितों को भी आर्थिक सहायता जल्द दी जाएगी। बाढ़ पीड़ित परिवारों को एनडीए सरकार पूरी तत्परता के साथ सहायता कर रही है और उनके पीड़ा के समय उनके साथ हैं।जबकि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी विदेश भ्रमण का आनंद ले रहे थे। वें अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का भी बाढ़ पीड़ितों की शुद्ध लेने नहीं गए।