बड़ी खबरेबिहार

बिहार में जमीन सर्वे का काम रुका .सरकार ने खड़े कर लिए हाथ.मंत्री ने साफ – साफ़ कह दिया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार / ज़मीन सर्वे का काम रोक दिया गया है। सरकार ने हाथ खड़े कर लिए हैं। मंत्री ने साफ़-साफ़ कहा है कि मुश्किल हो रही है। अभी नहीं करा पायेंगे।

दरअसल में मुश्किल घूसखोर अंचलाधिकारी और उनके दलालों की वजह से हो रही है । आज पूरे बिहार में सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार राजस्व और भूमि सुधार विभाग में हो रहा है।दाखिल-ख़ारिज से लेकर ज़मीन की नापी करवाने में भयंकर धन उगाही हो रही है। किसी आम आदमी का ज़मीन कब्जा हो जाए तो उसका निपटारा उसकी मौत के बाद ही संभव है। जनता दरबार के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा हैं।

इसके पीछे दूध के धुले लोग हैं। ईमानदार छवि वाले नेता हैं। सबके पास बराबर हिस्सा पहुंचाया जाता है।