बिहार

राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर राउत पटी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है ।उसी के तहत आज राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर पर बैठक कर आयोजन को लेकर तैयारी समिति की बैठक हुई । बैठक में समाज सेवी मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर सहित मधुबनी जिला के सभी मंदिरों पर कार्यक्रम होना तय है। राम जानकी मंदिर पर विविध कार्यक्रम 21 जनवरी सुबह 10:00 बजे से अष्टयाम शुरू होगा। जो 22 जनवरी को समापन भजन, कीर्तन ,आरती, प्रसाद, वितरण सहित संध्या बेला में दीप उत्सव कार्यक्रम होगा ।

बैठक में पंडित रमन मिश्रा ,रामबाबू राउत ,श्याम नारायण राउत ,राकेश राउत ,प्रवीन राउत ,बृजेश राउत, विनोद राउत, राजेश राउत, बृजेश कुमार, मदन कुमार, विष्णु राउत, प्रमोद राउत, जगन्नाथ राउत, प्रदीप राउत, शंभू रावत सहित कई राम भक्त एवं माता बहने कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।