बिहार

तिरंगे की हीरक जयंती पर बधाई : रेणु देवी ( उपमुख्यमंत्री )

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना / उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है तथा इसके अभिकल्पक पिंगली वेंकैया को आदर पूर्वक स्मरण किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक तिरंगा को भारतीय संविधान सभा द्वारा आज ही के दिन 1947 ई० में अंगीकृत किया गया था। तिरंगा हमें शांति,समृद्धि एवं विकास के पथ पर सदा आगे बढ़ने तथा देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। हम सबको तिरंगे की शान बढ़ाते रहने का संकल्प लेना है।

Add 1 तिरंगे की हीरक जयंती पर बधाई : रेणु देवी ( उपमुख्यमंत्री )राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अंगीकरण के हीरक जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाना सोने पे सुहागे जैसा है। सभी भारतवासियों को आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर में तिरंगा फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाना है।