आंगनबाड़ी केंद्र में बहाली पर मुख्यमंत्री शख्त दिए कई निर्देश
न्यूज़ डेस्क
पटना /मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंगनबाड़ी सेविका बहाली में गड़बड़ी की शिकायत सुन इतने परेशान हो गये कि तुरंत नियम में बदलाव करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज समाज कल्याण विभाग के जितने मामले आ रहे वो सब सेविका बहाली में गड़बड़ी के ही हैं। ऐसे में समाज कल्याण विभाग क्या कर रहा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव से लेकर अपने प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ को बुलाया। एस. सिद्धार्थ ने कहा कि यह सब पूर्व मुखिया के कार्यकाल में गड़बड़ी हुई है। इसे देखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इतनी बड़ी संख्या में गड़बड़ी हो रही पूरी प्रक्रिया को देखना होगा। अगर नियम में कुछ करना पड़े तो वो करिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा कि हमलोग इस मामले को देखेंगे सर जरूरत पड़ी तो बहाली की वर्तमान नियम की समीक्षा की जायेगी। सीएम नीतीश ने समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को फोन लगाया और कहा कि इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो रही।