शिक्षा

जिला खेल पदाधिकारी ने राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मधुबनी टीम को प्रस्थान किया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट सुरेश कुमार गुप्ता

मधुबनी /बिहार राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए मधुबनी जिला की टीम ने प्रस्थान किया है। मधुबनी जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि ‘राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2021-22 जो कि मुजफ्फपुर में आयोजित किया जा रहा है इसके लिए मधुबनी जिला के खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। विदित हो कि 20 से 24 दिसम्बर तक नगर भवन मधुबनी में आयोजित की गई विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अण्डर-14 बालिका वर्ग में हेमंती कुमारी, स्नेहा कुमारी दास, आरुषि कुमारी और अनीषा कुमारी का चयन किया गया। यह सभी प्रतिभागी फुलपरास के एक निजी विद्यालय की है। वहीं अण्डर-17 बालिका वर्ग में स्नेहा सुमन, अनीशा कुमारी दास, शिल्पा कुमारी और जेबा फातिमा का चयन किया गया है। यह सभी लड़कियाँ भी एक निजी विद्यालय की ही है। अण्डर-19 बालिका वर्ग में आर. के. काॅलेज मधुबनी की कल्याण कुमारी और डी. एन. वाई. काॅलेज मधुबनी की खुशी कुमारी का चयन किया गया। यह सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मधुबनी जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रस्थान की है। इन खिलाड़ियों के साथ में टीम प्रभारी सुड़ी उच्च विद्यालय मधुबनी के शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश व पवन कुमार झा और एक निजी विद्यालय की मीरा कुमारी भी साथ गए हैं।