श्रद्धा व सादगी से मना 73 वां गणतंत्र दिवस
मधुबनी – लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड में 73 वां गणतंत्र दिवस श्रद्धा व सादगी से मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन के बीच भीड़ से बचते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पीएचसी में डॉ. कुमार अमन, बीआरसी में बीईओ ब्रह्मदेव प्रसाद विद्याकर ने तिरंगे को सलामी दी।
खाजेडीह स्थित डिग्री व इंटर कॉलेज में डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह, प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में वीणा कुमारी, उच्च विद्यालय में श्रीप्रसाद सिंह, उत्कृष्ट मध्यविद्यालय महथा में एच एम प्रेमनाथ गोसाईं, तेनुआही स्थित इंटर कॉलेज म़े प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
पंचायत सरकार भवन सहोड़वा में मुखिया अवतारी देवी, पिपराही में मुखिया रामदेव महतो, लक्ष्मीनियां में मुखिया उपेन्द्र साह, खोजा में मुखिया फूलकुमारी देवी, कुमरखत पश्चिमी में मुखिया फूलकुमारी देवी, पूर्वी में मुखिया नवीन कुमार यादव, सिधपकला में अशोक मंडल, पद्मा में मुखिया सुजित कुमार पासवान, डलोखर की मुखिया वीणा कुमारी, एकहरी की मुखिया चन्द्रकला देवी, सिधपा में मुखिया अरुण कुमार यादव, गिधवास में मुखिया अजय साह व महथा में बबिता देवी, गजहरा में लीला देवी व पथराही के मुखिया आनंद कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। मौके पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, सीओ निशिथ नंदन, सत्यनारायण साफी, सरोज यादव, उपेंद्र पासवान, प्रो. रामप्रसाद सिंह, जिप सदस्य रामाशीष पासवान, डॉ. जगदीश प्रसाद, बेचन कामत, विनोद कुमार कामत, भोगेन्द्र यादव, गंगा सागर यादव, प्रमिला देवी प्रमुख, विजय राय राजद ,संजय वार्ड सदस्य, मनोज सिंह पंचायत समिति , उपेंद्र पासवान, विद्यासागर प्रसाद शिक्षा पदाधिकारी, अमर कामत ,सरोज यादव आदि थे।

