क्राइमबिहार

एक महिला प्रशिक्षु एस आई के साथ सार्वजनिक रूप से कथित अभद्र व्यवहार करने पर मामला दर्ज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /लदनियां थाना के एक महिला प्रशिक्षु एस आई के साथ 24 अगस्त को सार्वजनिक रूप से कथित अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।

थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने मामले को गम्भीरता से लेकर महिला प्रशिक्षु एस आई के लिखित बयान पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत कांड संख्या 280/ 24 दर्ज किया है।

केस में डलोखर पंचायत की महिला मुखिया के पति एवं प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव को नामजद बनाया गया है। पुलिस ने आरोपित महिला मुखिया पति व प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव के विरुद्ध मामले की छानबीन शुरू कर दी है।