नोनदरही गांव में समाजिक महिला के आकस्मिक निधन पर शोक
मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड के नोनदरही गांव में सामाजिक सोचवाली एक महिला शीला देवी का निर्धन गुरुवार को हो गया ।सामाजिक कार्यों में हाथ बांटने के कारण लोगों में उनकी पहचान थी। वह लगभग 38 वर्ष की थी। उसका पति शिवशंकर प्रसाद महतो खाद बीज का दुकान दार है ।उनके दो बेटियां एक बेटे हैं पुत्र हरिओम भारती ने मुखाग्नि दी और संस्कार विधि विधान से किया गया।
उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है, दो संवेदना प्रकट करने वाले में जिप सदस्य ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि व सीपीआई नेता रामचंद्र यादव , किशोरी कामत,पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रामदेव यादव, रामचंद्र ठाकुर, विजय कुमार राम, गोरख सिंह अन्य कई लोग शामिल थे।